हजारीबाग के बरकट्ठा में हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव, घटना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील

हजारीबाग के बरकट्ठा में हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव, घटना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील

buzz4ai

हजारीबाग : झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले के बरकट्ठा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। साथ ही उपद्रवियों ने घर में रखे पुआल और अन्य सामान में आग लगा दी है। मिली जानकारी के अनुसार आधा दर्जन जगहों पर आगजनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग के बरकट्ठा के झुरझुरी में यज्ञ का आयोजन किया गया था। रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार नगर भ्रमण का आयोजन किया गया था। नगर भ्रमण के दौरान लोगों पर पथराव की घटना हुई है। कुछ असामाजिक तत्वों ने लोगों पर पथराव किया है। घटना के बाद लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया है।

घटना बरकट्ठा थाना क्षेत्र के जीटी रोड झुरझुरी गांव की है। इसमें कई महिलाओं के घायल होने की खबर है। घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा भी देखा जा रहा है। हालात को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो पक्षों के बीच पथराव और आगजनी हुई है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

Leave a Comment

Recent Post

दिनांक 17 अप्रैल 2025 (बृहस्पतिवार) को नीतीश कुशवाहा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा साकची जुबली पार्क गोलचक्कर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया।

जद (यू) उलीडीह मंडल के नेताओं ने मानगो अंचलअधिकारी से मुलाकात की. राशन कार्ड के योग्य लाभुकों को राशन मिलने में हो रही समस्या को उठाया, मैया सम्मान योजना के लाभुक होने के लिए पात्रता को सार्वजनिक करने की मांग की.

Live Cricket Update

You May Like This