सेना के कार्यरत सैनिक हवलदार सूरज राय को झूठा केश में जेल भेजने वाले पुलिसकर्मी हुवे निलंबित…बॉर्डर के सैनिकों के साथ साथ पूर्व सैनिकों में पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा निष्पक्ष जाँच एवं त्वरित करवाई प्रसंशनीय

सेना के कार्यरत सैनिक हवलदार सूरज राय को झूठा केश में जेल भेजने वाले पुलिसकर्मी हुवे निलंबित…बॉर्डर के सैनिकों के साथ साथ पूर्व सैनिकों में पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा निष्पक्ष जाँच एवं त्वरित करवाई प्रसंशनीय

जमशेदपुर- भारतीय सेना के जवान देश की सरहदों की रक्षा के खातिर (जल थल और नभ) की दुर्गम सीमाओं की रक्षा के लिये दिन रात अपनी सारी समस्याओं को दरकिनार कर मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना बड़े साहस और वीरता पूर्वक करते रहते हैं। उन्हीं सैनिकों में से एक सेना के कार्यरत सैनिक हवलदार सूरज राय एवं उनके चचेरे भाई के साथ 14 मार्च 2025 होली के दिन पुलिस के साथ दुर्व्यवहार मार पीट एवं झूठा आरोप लगाकर जेल भेजना दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। जिसका विरोध पूर्व सैनिक, अवकाश प्राप्त ऑफिसर्स, जमशेदपुर मिलिट्री स्टेशन के एडम कमान्डेंट, एस एस ओ, स्टेशन कमांडर राँची ने जोरदार एवं असरदार तरीके से करते हुवे सेना के वरीय पदाधिकारियों को केश से अवगत कराते हुवे निष्पक्ष जाँच की माँग की। साथ ही एक सैनिक की गलती पर जो तरीका अपनाना चाहिये था उसे नही अपनाने के कारण रोष ब्यक्त किया।

जनरल ऑफिसर कमांडिंग मध्य भारत जबलपुर लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत, मेजर जनरल विकास भारद्वाज, जीओसी जे एंड बी सब एरिया, ब्रिगेडियर राज कुमार, स्टेशन कमांडर, के लगातार संज्ञान लेने के बाद केश का आई जी अखिलेश झा के द्वारा जाँच कर रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक को सौंपी गई। 18 मार्च को सूरज राय एवं उसके दो दिन बाद उनके चचेरे भाई का बेल हुआ। इस बीच जी ओ सी मध्य भारत ने अपनी टीम के साथ जमशेदपुर का दौरा किया और 4 मार्च 2025 को डी जी पी राँची अनुराग गुप्ता से मुलाकत कर एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में बात चीत की और दोषी पाये गए जुगसलाई थाना के आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

इस निष्पक्ष करवाई से सेना एवं पूर्व सैनिकों में पुलिस के प्रति विस्वास बढ़ा है। इससे देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा। जमशेदपुर में सैनिकों का संगठन पूर्व सैनिक सेवा परिषद, भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ निरन्तर जिला प्रशासन का सहयोग प्राकृतिक आपदाओं जैसे करोना काल, बाढ़, आगजनी, लोकसभा चुनाव, राज्य सभा चुनाव में मतदाता जागरूकता आदि में सहयोग करते हुवे बधाई एवं प्रसंशा के पात्र रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
इस घटनाक्रम को यहीं भुलाकर पूरे राज्य ही नही बल्कि देश में सैनिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुवे उनके अनुशासन प्रशिक्षण और वीरतापूर्ण शौर्य का उपयोग स्थानीय विकास एवं शांति कायम करने में लिया जाना चाहिये। साथ ही एक हेल्पलाइन नम्बर जारी करना चाहिए जिससे किसी सैनिक या उनके परिवार के साथ कोई समस्या हो उसे संवैधानिक तरीके से ससम्मान सुलझाया जा सके। एक बार पुनः भारतीय सेना के वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक राँची का हृदय से आभार…आने वाले समय मे सैनिक संगठन के प्रतिनिधि जिला प्रशासन के साथ बैठकर दोनों बलों के बीच बेहतर सम्बन्ध कायम रखने के लिये हर स्तर पर प्रयासरत रहेंगे। अवकाश प्राप्त जनरल पी पी सबरवाल ब्रिगेडियर रणविजय सिंह ब्रिगेडियर पी के झा ब्रिगेडियर वैद्यनाथन कर्नल सी नाथ कर्नल अय्यर कमांडर रमन कर्नल पॉल कर्नल जी सामद कर्नल आर पी सिंह वेटरन सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन दिनेश सिंह बी बी बंसल शैलेन्द्र सिंह शिवेंदु शेखर जितेंद्र सिंह विनय यादव सतेंद्र सिंह के साथ साथ एडम कमान्डेंट का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ।

Leave a Comment