जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र मे बीते कल हुए लाखों के चोरी मामले मे पुलिस की टीम लगातार तफ्तीश मे जुटी हुई है, गुरुवार को नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने घटना स्थल का निरिक्षण किया, इनके द्वारा तमाम बिन्दुओ पर बारीकी से जाँच की गई, पुलिस के द्वारा कार्यालय मे मौजूद तमाम कर्मचारियों से भी पूछ ताछ की गई, नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा की घटना के प्रत्येक बिंदुओं पर गहन जाँच की जा रही है और उन्होंने कहा की लॉकर का ताला टूटने का कोई एविडेंस नहीं मिला है इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है. और उम्मीद है जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर देगी.






