जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने किया मिलिट्री स्टेशन जमशेदपुर का दौरा…सेवानिवृत्त ऑफिसर्स एवं जवानों से की मुलाकात
जमशेदपुर- मध्य भारत एरिया जबलपुर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत ने आज मिलिट्री स्टेशन जमशेदपुर के एक दिवसीय दौरा पर आए और स्थानीय सेना के अधिकारियों के साथ साथ यहाँ के रहने वाले तीनों सेना के वेटरन से भी मुलाकात का हाल चाल जाना। ज्ञात हो कि भारतीय सेना अपने सैनिकों की देखभाल भर्ती के दिन से लेकर जीवन के अंतिम पल तक करती है। कैंटीन में पर्याप्त गुणवत्ता वाले समान की उपलब्धता, ई सी एच एस में दवा, टाटा मुख्य अस्पताल मेहर बाईं केंसर अस्पताल, नेता जी सुभाष अस्पताल के इम्पैनलमेंट जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के अलावा जमशेदपुर में सैनिक आराम घर बनवाने की चर्चा हुई। बी बी गुरुंग की पत्नी के पेंशन दिलाने में भी सहयोग का अस्वासन मिला।इसके साथ ही विगत दिनों कार्यरत सैनिक हवलदार सूरज राय के साथ हुवे दुर्व्यवहार के खिलाफ जिस तरह सेवानिवृत ऑफिसर्स एवं जवानों अपनी आवाज उठाई वो अति प्रसंशनीय एवं सराहनीय थी। छुट्टी का दिन होने के बावजूद एडम कमान्डेंट एस एच ओ ने यहाँ के सैनिक संगठनों के नेतृत्वकर्ताओं के साथ मिलकर पूरे केश को मजबूती से हैंडल किये जिससे हवलदार सूरज राय एवं उसके चचरे भाई को कोर्ट से बेल मिला। साथ ही पूरे मामले को राँची आई जी अखिलेश झा के द्वारा जाँच किया गया और न्याय का भरोसा सैनिक परिवार को मिला। वीर जी ओ सी साहब का स्वागत सीनियर मोस्ट वेटरन मेजर जनरल पी पी सबरवाल, कर्नल किशोर सिंह वेटरन बी बी बंसल, सुशील कुमार सिंह एवं सतेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जनरल साहब ने कहा की हम सब सैनिकों का वर्दी का नाता है और मरते दम तक ये नाता रहेगा। कल हमें भी सेवानिवृत्त होकर आप सबके बीच आना है। पूर्व सैनिकों एवं परिवार के लिये जमशेदपुर में बेहतर कार्य के लिये कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी एवं यहाँ के सीनियर अवकाश प्राप्त अधिकारियों के आग्रह पर जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने पूर्व नैसैनिक सुशील कुमार सिंह को अपने हाथों वेटरन बैज पहनाकर सम्मानित किया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रिगेडियर रणविजय सिंह ब्रिगेडियर पी के झा ब्रिगेडियर बैद्यनाथन कर्नल सी नाथ कर्नल बासु कमांडर रमन कर्नल अर्नेस्ट पाल कर्नल अय्यर कर्नल आर पी सिंह कर्नल जी सामद वेटरन बी बी बंसल भूषण सिंह अशोक श्रीवास्तव सतनाम सिंह सत्येंद्र सिंह शिवेंदुशेखर उपेंद्र प्रसाद सिंह सुखविंदर सिंह अनुपम कुमार रासकुंज शर्मा कुमार रवि बी के त्रिपाठी महेश कुमार रमेश कुमार मनोज सिंह एस के सिंह एन ढोके किशोरी शर्मा भरत पोद्दार नौशाद आलम आदि सैकड़ो पूर्व सैनिक शामिल थे।






