स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान की ओर से 30 मार्च को ब्रह्म ऋषि भवन प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम
जमशेदपुर : स्वामी सहजानंद सरस्वती के 136वीं जयंती के अवसर पर स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान की ओर से 30 मार्च को कदमा स्थित ब्रह्म ऋषि भवन प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संस्थान के अध्यक्ष दीपू सिंह ने जानकारी दी की इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी जी की जीवनी के बारे में समाज के लोगों को जानकारी देना मुख्य उद्देश्य है साथ ही भूमिहार समाज को एकजुट करना भी उनका लक्ष्य है। वही ब्रह्मऋषि विकास मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विकास सिंह ने स्वामी जी के बारे में बताया कि वे किसान आंदोलन के जनक थे उन्होंने किसानों को जमींदारों के जुल्म से निजात दिलाने में भूमिका निभाई थी यही वजह है समाज के लोग उन्हें गुरु और उनके विचारधारा के पथ पर चलने का प्रयास किया जा रहा है।






