मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अंतराज्य बस डिपो/ बस अड्डा निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण
वसुंधरा स्टेट के पास नेशनल हाईवे के समीप स्थल निरीक्षण किया गया, स्थल का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी मैम के द्वारा किया गया एवं उपनगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार उपस्थित रहे
मौके पर अंचल अधिकारी श्री बृजेश श्रीवास्तव मानगो , सहायक नगर आयुक्त श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल उपस्थित रहे
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मैम के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
उनके द्वारा बताया गया कि अंतर राज्य बस अड्डा के निर्माण हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग को 9.88 एकड़ भूमि लगभग उपलब्ध कराई गई है।।
बस अड्डा निर्माण हेतु उक्त भूमि केआसपास के क्षेत्र में सफाई कार्य एवं झाड़ी कटाई कार्य हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के श्रमिकों को लगाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया
अनुमंडल पदाधिकारी मैम के द्वारा बताया गया कि अंतर राज्य बस अड्डा के लिए यह स्थान उपयुक्त है इससे ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
इस अवसर पर नगर प्रबंधक एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।






