प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 20 मार्च 2025
दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (SERMU) द्वारा आयोजित 73वीं स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) बैठक में कर्मचारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में प्रशासन के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ, जिसमें कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी।
SERMU के मंडल संयोजक श्री M. K. सिंह जी ने बताया कि इस बैठक में विशेष रूप से चिकित्सा सुविधाओं, कर्मचारियों की पदोन्नति, बिजली बिल की समस्याओं, और कार्यस्थल की बेहतरी से जुड़े मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
चिकित्सा सुविधाओं में सुधार
1. टाटानगर में डबल एम्बुलेंस की व्यवस्था।
2. ओपीडी में अतिरिक्त डॉक्टरों की बहाली।
3. महिला हॉस्पिटल स्टाफ के लिए चेंजिंग रूम एवं नए बेड की व्यवस्था।
4. सीनी में एम्बुलेंस एवं स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति।
5. झारसुगुड़ा में एक और डॉक्टर की तैनाती।
6. अब Sick (बीमार होने की प्रक्रिया) करने के लिए पूरे डिवीजन में BN-100 की आवश्यकता नहीं होगी, केवल “उम्मीद कार्ड” से Sick किया जा सकेगा।
7. DPS और ब्रांच लाइन के कर्मचारियों के PME (पेरियोडिकल मेडिकल एग्जामिनेशन) के लिए अब कर्मचारियों को दूर नहीं भेजा जायेगा। स्टाफ से तीन पसंदीदा स्थानों (जैसे CKP, टाटानगर, बंदमुंडा) का चयन करने का विकल्प दिया जाएगा।
8. ओपीडी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए CKP और टाटानगर में महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग मेडिसिन काउंटर की स्थापना पर सहमति।
9. झारसुगुड़ा में नया हेल्थ यूनिट भवन जल्द बनेगा, जो पिछली PNM बैठक में उठाया गया मुद्दा था। इस हेल्थ यूनिट में सभी सुविधाएं होंगी और डॉक्टर का कमरा सामने होगा, जिससे 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।
10. टाटानगर में नया अस्पताल बनाने की योजना का प्रारूप तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा।
11. बढ़ती हार्ट अटैक की समस्या को देखते हुए CKP हॉस्पिटल में एक सप्ताह का स्पेशल ड्राइव के तहत जाँच पर सहमति।
AC लगाने की अनुमति और बिजली बिल कटौती पर होने वाली समस्या
1. बिजली बिल की समस्याओं को लेकर SR DEE (Elect.) से चर्चा की गई, जिसमें बिना मीटर रीडिंग के अत्यधिक बिल जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने पर सहमति बनी।
2. अब रेलवे कर्मचारियों को अपने क्वार्टर में एसी (Air Conditioner) लगाने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, केवल यह सुनिश्चित करना होगा कि क्वार्टर की वायरिंग इसकी क्षमता रखती हो।
कर्मचारियों की पदोन्नति एवं कार्यस्थल सुधार
1. SR DEE (Elect.) ने सभी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति जताई।
2. बैठक में वेतन, पदोन्नति, कार्यस्थल की समस्याएं एवं अन्य कल्याणकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे कर्मचारियों को अधिक सुविधाएं एवं बेहतर कार्यस्थल वातावरण मिल सके।
SERMU कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों की मांग को लेकर निरंतर प्रयासरत रहेगा। प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कर्मचारियों को सुविधाएं दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
(प्रेस सचिव, SERMU)






