*झारखंड विधानसभा में जयराम महतो ने उठाया पत्रकार सुरक्षा का मुद्दा*
*डुमरी :* डुमरी विधायक जयराम महतो ने सदन में पत्रकारों के सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रेस प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। विधानसभा में अपने भाषण में जयराम महतो ने कहा कि छत्तीसगढ़ के तर्ज़ पर झारखंड में ‘प्रेस प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू किया जाए। मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मजीठिया आयोग का लाभ दिया जाए। साथ ही पत्रकारों को राज्य के टोल प्लाजा में टोल फ्री किया जाए।






