मानगों के फिल्टर प्लांट में क्लेरिफियर सफाई का मामला हुआ रोचक ।

मानगों के फिल्टर प्लांट में क्लेरिफियर सफाई का मामला हुआ रोचक ।
14 फरवरी 2025 को बिना किसी नेता के दौरे के बावजूद हुई थी सफाई पूर्व भाजपा विकास सिंह ने सबूत के साथ किया वीडियो जारी ।
फिल्टर प्लांट की सफाई के संदर्भ में भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति एवं वीडियो जारी कर कहा कि ज्वाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित मानगो पेयजल आपूर्ति योजना के के फिल्टर प्लांट में कुल दो क्लेरिफायर बड़ी टंकी है जिसकी सफाई प्रत्येक वर्ष होती है कार्यालय में रखे रजिस्टर में सफाई की तिथि भी दर्ज है दो टंकी में से एक टंकी की सफाई 14 फरवरी 2025 को की गई थी और दूसरे की सफाई आज हुई है । विकास सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष जब क्लेरिफियर टंकी की सफाई होती है तो उसके दुर्गंध और गाद का दंश आस पड़ोस के मोहल्ले को झेलना पड़ता है 14 फरवरी को जब पहली टंकी की सफाई हो रही थी तब विकास सिंह ने अधिकारियों से कहा था की दूसरी टंकी की भी सफाई अभिलंब कर दिया जाए जिससे लोगों को बार-बार समस्या न झेलना पड़े इस पर अधिकारियों ने कहा था गर्मी के पहले मानगो में बनी दो नई टंकी को शुरुआत करने का टारगेट उन लोगों ने लिया है इसलिए वह काम करने के बाद सफाई की जाएगी जिसके निमित्त सफाई की गई विकास सिंह ने वीडियो जारी कर पहले टंकी की सफाई का प्रमाण भी दिया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित