होली के छुट्टी के बाद आज से झारखंड विधानसभा बजट सत्र*

*होली के छुट्टी के बाद आज से झारखंड विधानसभा बजट सत्र*

*रांची :* होली के छुट्टी के बाद मंगलवार से झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की बाकी बची कार्रवाई शुरू होने जा रही है। बजट सत्र के दौरान फिर एक बार सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने होंगे। क्योंकि होली की छुट्टी अवधि के दौरान राज्य में हुई कुछ घटनाओं को लेकर मुख्य विपक्षी दल भाजपा आक्रामक नजर आ रही है। उधर, सत्ता पक्ष भी भाजपा का जवाब देने की पूरी तैयारी कर रखी है। ऐसे में मंगलवार से शुरू हो रही बजट की कार्रवाई हंगामेदार होने के आसार हैं। भाजपा होली के दिन गिरिडीह के घोड़थांबा में हुई हिंसा को लेकर सरकार के जवाब मांगेगी। साथ ही इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी भी तेज होगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई