अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ तीन उचक्के गिरफ्तार*

*अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ तीन उचक्के गिरफ्तार*

*रांची :* राजधानी रांची की लोअर बाजार थाना की पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। धराये बदमाशों में सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल, नामकुम थाना क्षेत्र निवासी मो अशफाक अंसारी और आशिफ सिद्धिकी शामिल है। इनके पास से आठ चक्रीय रिवाल्वर, एक पिस्टल, मैगजीन, आठ गोली, एक बाइक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इस बात की जानकारी आज यानी रविवार को लोअर बाजार थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद कुमार ने मीडिया के साथ साझा की।

इंस्पेक्टर दयानंद कुमार ने मीडिया को बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद खादगढ़ा ओपी प्रभारी दिवाकर कुमार और एएसआई भीम सिंह की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। इसी दरम्यान एक बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देख अचानक भागने लगे। वे लोग कांटाटोली चौक से कोकर चौक की तरफ भागे। पुलिस ने उन लोगों का पीछा किया और बासुदेव नगर के एक खंडहरनुमा कमरे से तीनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर तीनों के पास से अवैध हथियार और बाइक मिले। थानेदार ने बताया कि तीनों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित