*टाटा स्टील यूआईएसएल ने टाटा स्टील यूआईएसएल जीटी हॉस्टल और यूनाइटेड क्लब में मॉड्यूलर बायोगैस प्लांट्स का उद्घाटन किया*
*जमशेदपुर, 13 मार्च 2025:* टाटा स्टील यूआईएसएल ने जीटी हॉस्टल और यूनाइटेड क्लब में अत्याधुनिक मॉड्यूलर बायोगैस प्लांट्स का उद्घाटन किया । इस सुविधा का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी और टाटा स्टील यूआईएसएल के मैनेजिंग डायरेक्टर रितु राज सिन्हा द्वारा किया गया ।
इन बायोगैस प्लांट्स की फीडिंग क्षमता 200 किलोग्राम प्रति दिन है, और प्रत्येक प्लांट से 8 किलोग्राम गैस का उत्पादन किया जा सकता है । यह टाटा स्टील यूआईएसएल की सतत और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है ।
उद्घाटन समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे, जिनमें वरुण बजाज ,चीफ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लॉजिस्टिक्स, रवींद्र कुमार सिंह, जनरल मैनेजर, टाउन ओ एंड एम, ज्योति प्रकाश, सीएफओ, टाटा स्टील यूआईएसएल, और रविश कुमार, प्रेसिडेंट, जेएचआरए शामिल थे ।
टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा विकसित और लागू की गई इन सुविधाओं का उद्देश्य जैविक कचरे को कम करना और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करना है, जो कंपनी की हरित और सतत भविष्य की दृष्टि के अनुरूप है ।






