पोटका विधायक संजीव सरदार से मिला गृह रक्षा वाहिनी का प्रतिनिधि मंडल, विधानसभा में उनके मुद्दे उठाने पर जताया आभार*

*पोटका विधायक संजीव सरदार से मिला गृह रक्षा वाहिनी का प्रतिनिधि मंडल, विधानसभा में उनके मुद्दे उठाने पर जताया आभार*

जमशेदपुर: गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ, जमशेदपुर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष परितोष महतो के नेतृत्व में पोटका विधायक संजीव सरदार से उनके तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय के मिला. गृह रक्षकों ने विधायक द्वारा विधानसभा के शून्यकाल में उनकी मांगों को उठाने पर विधायक का आभार प्रकट किया।

गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने गृह रक्षकों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर कार्य करने से हर समस्या का समाधान निश्चित रूप से होगा इसलिए एकजुटता जरूरी है.

प्रतिनिधिमंडल में संघ के सचिव भोगे नहासदा, कोषाध्यक्ष आजाद अंसारी, लखन किस्कू, भगवान शाह, रमेश प्रसाद, तपन महतो, चतुर्भुज सिंह, मधुसूदन गोप, बबलू हांसदा, शंकर मुखी, सुखलाल हेंब्रम, चेतन सोरेन, संजय महली, बैजनाथ मुंडा, प्रदेश संगठन सचिव दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में गृह रक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई