जमशेदपुर : करनडीह एलबीएसएम कॉलेज प्रांगण में संथाली विभाग द्वारा आयोजित बाहा बोंगा मिलन समारोह का आयोजन किया

जमशेदपुर : करनडीह एलबीएसएम कॉलेज प्रांगण में संथाली विभाग द्वारा आयोजित बाहा बोंगा मिलन समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार झा के साथ साथ कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए.विधायक ने पूजा स्थल पर माथा टेका कर राज्यवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की जहां.सर विधायक ने बाहा फूल लगाए.संथाली विभाग के द्वारा आयोजित बाहा बोंगा मिलन समारोह को संबोधित करते हुए.श्री संजीव सरदार ने कहा कीआदिवासी समाज के इस बाहा पर्व को सबसे बड़ा पर्व है.आदिवासी की पहचान उसके भाषा, सांस्कृतिक और उसके इतिहास होती है.हम विकास की किसी भी मुकाम तक क्यों न जाए हमें अपनी इतिहास और संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए.बाहा पर्व आदिवासी समाज की सबसे बड़ी पर्व है.इसी कॉलेज में पढ़ा हूं. इसीलिए मैं जानता हूं.कि कॉलेज में क्या कमियां हैं.और उन्हें कैसे दूर करनी है.इसको लेकर में लगातार प्रयास रत हूं.कॉलेज परिसर में लंबे समय पहले ही मल्टीपरपज हॉल का निर्माण हुआ.परंतु कुछ-कुछ दिक्कतों की वजह से मल्टीपरपज हॉल अधूरा है.इसी को लेकर मैंने संबंधित विभाग से बतचीत कर ली है.विधायक ने कहा कि कॉलेज परिसर में मल्टीपरपज हॉल में म्यूजिक सिस्टम को लेकर जल्दी टेंडर निकाला जाएगा.हमारे आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए जल्द ही छात्रावास में 50 की क्षमता छात्रावास का निर्माणहोगा.छात्रावास में खाने-पीने की को लेकर भी जल्द ही टेंडर के माध्यम से छात्रों को उत्तम भोजन उपलब्ध कराए जाएंगे.ताकि छात्र-छात्राओं को किसी तरह की कोई कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.विधायक ने वहां पर्व और होली को लेकर भी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है.इस बीच प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को बाहा पर की शुभकामनाएं दिए.इस मौके पर प्रोफेसर बाबूराम सोरेन, प्रोफेसर संजीव मुर्मू, सालू मुर्मू,आनंद बेसरा, मानस सरदार, देवीलाल टुडू, संजय टुडू,कल्याण,नरेंद्र, लेदेम आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई