बोकारो में 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI, एसीबी ने किया गिरफ्तार*

*बोकारो में 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI, एसीबी ने किया गिरफ्तार*

*बोकारो :* जिले के गांधीनगर थाना में तैनात एएसआई अजय प्रसाद को एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एएसआई एक मारपीट के मामले में जांच अधिकारी थे और उन्होंने एक व्यक्ति को केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी। एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसीबी डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांधीनगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसीबी से शिकायत की थी। उस व्यक्ति का नाम मारपीट के दर्ज मामले में शामिल नहीं था, लेकिन एएसआई ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो केस में फंसा देंगे। साथ ही, एएसआई पर मामले के दूसरे पक्ष का समर्थन करने का भी आरोप है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जांच की, जिसमें रिश्वतखोरी की बात सही पाई गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई अजय प्रसाद को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Leave a Comment