राँची।* झारखण्ड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है।

*राँची।* झारखण्ड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है।

मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साव मारा गया है‌। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब अमन साव को रायपुर जेल से लाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, अमन साव को झारखंड एटीएस छत्तीसगढ़ के रायपुर से वापस लेकर लौट रही थी। इसी क्रम में पलामू के चैनपुर और रामगढ़ थाना के बीच अन्धारी ढोढा में अमन साव के गिरोह ने पुलिस वाहन पर बम से हमला कर दिया। इस दौरान अमन साव जवान का राइफल छीनकर भाग रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान पुलिस पर अमन साव ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की पुलिस के जवाबी कार्रवाई में अमन साव को गोली लगी और उसकी मौत हो गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई