जमशेदपुर, 9 मार्च को डिमना डैम हेलीपेड मैदान में डिमना डैम और टाटा कंपनी से हुए विस्थापितों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

जमशेदपुर, 9 मार्च को डिमना डैम हेलीपेड मैदान में डिमना डैम और टाटा कंपनी से हुए विस्थापितों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विस्थापितों ने अपनी मांगों और समस्याओं को रखा और सरकार तथा टाटा कंपनी से समाधान की मांग की।

कल के बैठक के लिए निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए:

1. टाटा कंपनी और डिमना डैम से हुए विस्थापितों को विस्थापित प्रमाण पत्र दिया जाए।
2. 1932 खतियान के आधार पर विस्थापितों को चिन्हित करो विस्थापितों पुनर्वास व मुआवजा दिया जाए।
3. 1996 के सर्वे सेटलमेंट को रद्द किया जाए।
4. डिमना डैम विस्थापित के साथ 32 दौर के सरकार कंपनी और विस्थापितों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता जो बंद हो गया तो उसे अपना प्रारंभ किया जाए।
5. डिमना डैम और टाटा कंपनी में जो जमीन कंपनी के अधीन नहीं है उसे अधिक भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत पुनः विस्थापितों को वापस दिया जाए।
6. टाटा कंपनी के बहाली में डिमना डैम और टाटा कंपनी से हुए विस्थापितों को प्राथमिकता दिया जाए तथा टाटा कंपनी के ठेकेदारी में भी विस्थापितों को प्राथमिकता दिया जाए।

इस बैठक में विस्थापितों ने अपनी एकजुटता और संघर्ष की भावना को दिखाया और सरकार तथा टाटा कंपनी से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग करेंगे.

हरमोहन महतो, दीपक रंजीत, प्रहलाद गोप, उत्तम कुमार प्रधान, देवन सिंह, सोहन सिंह, गोपाल माझी, तपन पांडा, गौर हेमब्रम, निरंजन गौड़, मधुसूदन प्रधान, प्रोबध सिंह, सारथी दास, प्रदीप कुमार सोरेन आदि लोग उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई