होली गीतों पर तैलिक साहू महासभा के लोग जमकर थिरके

होली गीतों पर तैलिक साहू महासभा के लोग जमकर थिरके
सिदगौड़ा में तैलिक साहू महासभा के मिलन समारोह में मनी रंगों भरी होली
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के मिलन समारोह में
अबीर गुलाल की होली खेली गयी। होली के भोजपुरी फाग गीतों पर संगीतकार राजकुमार और ग्रुप म्यूजिक के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। होली गीतों पर उपस्थित लोगों के पांव भी खूब थिरके। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन के मैदान में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े आए हुए अतिथियों को गुलाल लगाकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी ने होली की शुभकामनाएं देेते हुए एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मनायी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पप्पू साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बतौर अतिथि कुणाल षाड़गी, संजीव श्रीवास्तव,धर्मेंद्र सोनकर, धर्मेंद्र प्रसाद विकास सिंह विनोद गुप्ता चंद्रिका प्रसाद कोल्हान युवा प्रमंडल अध्यक्ष डॉ ऋषिकेश साव, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह,रंजीत कुमार साव प्रेम साहू सुदामा साहू शैलेंद्र कुमार बृजनंदन शाह बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता सतदेव प्रसाद प्रीतम साहू सुदामा साहू नरेश साहू राजू साहू बलराम प्रसाद वीरेंद्र साहू कंचन देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुरेश कुमार महामंत्री पप्पू साहू शिवलोचन साह, रंजीत कुमार साव, अशोक साव, संजय साहू, राजेश प्रसाद, श्रवन साहू, कमलेश साहू, पूजा साहू, आदित्य धनराज शाह, पिंटू साहू, सुरेश प्रसाद, अवधेश कुमार, संतोष गुप्ता, मनोज साहू, राजू साहू, वीरेंद्र शाह, अजय साहू, सागर साव, गौतम साहू, गणेश सव कन्हैया राज कपूर प्रसाद नंदकिशोर साहू कन्हैयालाल गुप्ता जितेंद्र प्रसाद अभिनाश साव वेदांत साहू प्रवीण कुमार अमित कुमार विकास कुमार गौतम साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई