सेवा में
सम्पादक महोदय
जमशेदपुर ।
महाशय,
साई स्टार क्लब की ओर से 19 वीं विशाल साई महोत्सव दिनांक 08.03.2025 को न्यू रानीकुदर, रजक समाज मैदान, कदमा, जमशेदपुर में संध्या 6 बजे से रात्रि 11.30 बजे तक सभी साई भक्तों के सहयोग से सम्पन्न किया गया। इस समारोह में इस वर्ष बनारस प्रयाग राज्य से प्रसिद्ध भजन गायक श्री ओंकार नाथ विश्वकर्मा, जमशेदपुर से राज कुमार लारोकर, मनीषा कुमारी, अविनास पाठक की ओर से भजनों की प्रस्तुति करेंगे। भजनों के बोल शिरडी वाले साई बाबा आया है तेरे दर पे सवाली, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।
एक फकीरा आया शिरडी गाँव में इत्यादि भजनों की प्रस्तुति रहेगी। साई बाबा की मुख्य आरती गणेश वन्दना । इसके पश्चात साई बाबा की स्तुति एवं भजन का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्थिक एवं शारीरिक रूप से राजा राम, राज कुमार लारोकर, रामू रेड्डी, राजु रजक, दुर्गा रेड्डी, अर्जुन प्रसाद, अमूल महतो, प्रकाश लाल रजक, सुनील कुमार रजक, समत्त साई स्टार क्लब, रजक समाज एवं साई परिवार के सदस्यों का भरपूर योगदान रहा ।
भवदीय






