जमशदेपुर प्रखण्ड के बेलाजुड़ी पंचायत अन्तर्गत नारगा हाट मैदान में जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी लगायी गयी। वरीय पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति अभिकरण (ITDA) श्री दीपांकर चौधरी ने मेला का शुभारंभ किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समेकित कृषि उपयोग को किसान बढ़ावा दे। जिला में किसानों को स्ट्रोबेरी की खेती को बढ़ावा देने की बात कही।
क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, पूर्वी सिंहभूम के प्रदीप प्रसाद ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की सलाह दी। उन्होंने मेला के तकनीकी सत्र में किसानों को बताया कि कोई भी बीज बोने से पहले फुंफुदनाशक का प्रयोग जरूर करें। फसल विवधिकरण के बारे में अनुसंध के वैज्ञानिक डलेश्वर रजक ने रबी फसल में सब्जी एवं अन्य दलहनी फसल के खेत में सुक्ष्म पद्धति से सिंचाई के उपयोग के बारे में सलाह दी।
कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी बिबेक बिरुआ, आत्मा की उप परियोजना निदेशक गीता कुमारी, जमशेदपुर प्रखण्ड के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, उप प्रमुख शिव कुमार हाँसदा, बेलाजुड़ी पंचायत के मुखिया भागीरथ सिंह, कृषि सह उद्योग समिति के किशोर सिंह, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक प्रदीप प्रसाद एवं डलेश्वर रजक, आत्मा के सभी कर्मी समेत विभिन्न प्रखण्डों से आये 500 किसान मेला में शामिल हुए।
मेला में कई किसानों ने अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगायी। इसमें फल, फुल, मुर्गा, बतख, दलहन, तेलहन आदि प्रदर्शनी का अतिथियों एवं वैज्ञानिकों ने अवलोकन किया।
उत्कृष्ठ उत्पाद लाने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में कुल 90 किसानों को पुरस्कृत कर प्रशास्ति पत्र दिये गये। पुरस्कार स्वरूप स्प्रेयर मशीन, पानी झारा और खुरपी दिये गये।
मेला परिसर में किसानों को आत्मा अन्तर्गत केन्द्र प्रायोजित योजना खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुरक्षा कृषोन्नति योजना वर्ष 2024-25 के तहत चाकुलिया प्रखण्ड के सिमदी पंचायत के किसान शिवनाथ टुडू, शंकर मुर्मू एवं मंगल बास्के को पंपसेट एवं महिला किसान अनिमा नायक ग्राम लोहामलिया को स्प्रेयर मशीन 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया।






