कालू लाम्बा गिरोह के तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

कालू लाम्बा गिरोह के तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

रांची : बरियातू थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कालू लाम्बा गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपराधी दहशत फैलाने के लिए हथियार का भय दिखाकर अपना रौब जमा रहा था इसी दौरान पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। जानकारी देते हुए सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्तौल, पांच जिंदा गोली सहित 50 हजार रुपया भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में दीपक कुमार, अंकुश कुमार सिंह और अकिंत कुमार सिंह शामिल है। तीनों को आपराधिक योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया गिरफ्तार अपराधी हथियार के बल पर बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई