विधायक मंगल कालिंदी ने अग्निशमन वाहन के साथ अग्निशमन दल की व्यवस्था करने हेतु सरकार से माँग की

विधायक मंगल कालिंदी ने अग्निशमन वाहन के साथ अग्निशमन दल की व्यवस्था करने हेतु सरकार से माँग की

षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा की जुगसलाई विधानसभा अन्तर्गत जुगसलाई नगर परिषद, परसुडीह, सुन्दरनगर, सारजामदा, सोपोडेरा, शंकरपुर, गदड़ा, गोविन्दपुर क्षेत्र घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इन क्षेत्रों में आग लगने की दुर्घटना को रोकने हेतु अग्निशमन वाहन के साथ अग्निशमन दल की व्यवस्था नहीं होने के कारण जान-माल की नुकसान ज्यादा होने की संभावना रहती है। यदि इसकी व्यवस्था जमशेदपुर अंचल कार्यालय परिसर में होने से आग जैसी दुर्घटना को रोकने तथा जान-माल के नुकसान से बचाव हो सकती है।

अतः मैं आसन के माध्यम से उल्लेखित क्षेत्रों के लिए अग्निशमन वाहन के साथ अग्निशमन दल की व्यवस्था करने हेतु सरकार से माँग करता हूँ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई