आज दिनांक 4 मार्च 2025 को वीर शहीद सांसद सुनील महतो जी का 18 वीं शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर निगम मुख्य संयोजक श्री फतेह चंद्र टुडू जी के नेतृत्व में झामुमो जिला संपर्क कर्यालय एवं कदमा निवास स्थान में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
वीर शहीद सांसद सुनील महतो उनके मिलनसार छबि और दिलेरी के लिए पहचाना जाएगा।
सुनील महतो ना सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ताओं के चाहिता थे बल्कि अन्य दल के लोग भी उनके व्यवहार और कुशल नेतृत्व का लोहा मानते थे। सुनील महतो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके आदर्श हमारे लिए हमेशा प्रेरणा का श्रोत बने रहेंगे। ईशा सरपंच के रूप से प्रभात सिंह, रंजीत देव, सनातन हांसदा, कुसनु सुंडी, संजू कुंटिया आदि उपस्थित थे।






