हेमंत सरकार का बजट युवाओं के साथ विश्वासघात, झूठे वादों का हुआ पर्दाफाश: गुंजन यादव

हेमंत सरकार का बजट युवाओं के साथ विश्वासघात, झूठे वादों का हुआ पर्दाफाश: गुंजन यादव

जमशेदपुर। झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुंजन यादव ने इस बजट को युवाओं के साथ धोखा, दिशाहीन और निराशाजनक करार देते हुए कहा कि सरकार ने अपने घोषणापत्र के बड़े वादों को पूरी तरह से भुला दिया है। गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनावी मंचों से अगले 5 वर्षों में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने और अगर नौकरी नहीं मिली तो परीक्षा की तैयारी के लिए प्रोत्साहन राशि देने का वादा किया था, लेकिन बजट में इस पर एक शब्द तक नहीं कहा गया। हेमंत सरकार पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी युवाओं को ठगने और उनके भविष्य से खिलवाड़ करने का काम कर रही है। कहा कि बजट में अनुबंधकर्मियों के स्थायीकरण का भी कोई प्रावधान नहीं किया गया, जबकि पारा शिक्षक, मनरेगा कर्मी, सेविका, सहायिका, रसोईया, डाटा ऑपरेटर, कृषि मित्र, बागवानी मित्र, सहिया, जलसहिया जैसे तीन लाख अनुबंधकर्मी सरकार से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे थे। गुंजन यादव ने किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि ₹3200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा छलावा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को ₹2500 पेंशन देने का वादा भी केवल जुमला निकला, क्योंकि बजट में इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गई। कहा कि ₹450 में गैस सिलेंडर देने का वादा भी पूरी तरह से चुनावी घोषणा साबित हुई।

गुंजन यादव ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन है, जिसमें नौकरी, रोजगार, महंगाई से राहत, किसानों और गांव, गरीबों के उत्थान के लिए कोई ठोस योजना नही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई