झारखंड लोकमंच के महामंत्री एवं बीएड विभाग के शिक्षक ने बजट को अनुपयुक्त बताया.

झारखंड लोकमंच के महामंत्री एवं बीएड विभाग के शिक्षक ने बजट को अनुपयुक्त बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा के तहत आने वाले प्रशिक्षण महाविद्यालय का कोई भविष्य नहीं है. यहां तक की चालू प्रशिक्षण महाविद्यालय बंद हो रहे हैं और सरकार ने बजट में कोई प्रावधान नहीं किया है. जिससे इसका सुधार हो सके. इसलिए यह उत्तम बजट नहीं है .साथ ही वृद्ध, विधवा और दिव्यांग महिलाओं का भी बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है. क्योंकि एक सशक्त महिला को मैईया सम्मान योजना के तहत ₹2500 दिया जाता है. वही विधवा और दिव्यांग महिलाओं को ₹1000 दिया जाता है. यह असमानता के कारण , विधवा, दिव्यांग महिला के लिए उपयुक्त बजट नहीं है पिछले कई साल से दिव्यांग आयुक्त की नियुक्ति भी नहीं किया गया है. और नहीं बजट में कोई ऐसा प्रावधान है जो वृद्धा, विधवा, दिव्यांग के कल्याण हेतु धरातल पर उपयुक्त हो

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई