सेवा में,
सम्पादक महोदय जमशेदपुर
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मिडिया, सर्वसम्मानिय पत्रकार बंधुगण ।
विषय- विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्राँत कार्य समिति बैठक मे नये पदों की घोषणा सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह एंव सविता सिंह जमशेदपुर की उपाध्यक्ष नियुक्त।
रामगढ मे तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला मे 22 से 24 फरवरी के बीच संपन्न हुआ, बैठक की अध्यक्षता चंद्रकांत रायपत जी ने की, बैठक मे विभिन्न जिलों से आये हुए विहिप, बजरंगदल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी और अन्य आयाम के प्राँत, विभाग,जिला अधिकारियों ने भाग लिया , विहिप के केंद्रीय अधिकारी अम्बरीष जी ने महाकुंभ मेला को एकता और समरसता का प्रतीक बताया जहां हिंदू समाज का पुनर्निर्माण हुआ है, हमारी परम्परायें अलग अलग होने के बावजूद भी सभी सनातनी एक ही है, ये परिचय समस्त संसार को महाकुंभ के माध्यम से देखने को मिला, जहां 60 करोड से भी अधिक लोगों ने संगम तट पर पवित्र स्नान किया , बैठक के आखिरी और समापन सत्र मे संगठन को मजबूत करने हेतू झारखंड के विभिन्न विभाग और जिला के अधिकारियों को नये पदों पर दायित्व की घोषणा कर नयी जिम्मेदारी दी गयी, सिंंहभूूम विभाग मंत्री अरूण सिंह , सिंंहभूूम विभाग सत्संग प्रमुख अनिरुद्ध गिरि, जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष सविता सिंह और संजू सिंह, महानगर कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, दुर्गावाहिनी सहसंयोजिका शोभा पाठक और मनू श्री, महानगर गौरक्षा प्रमुख दीपक शर्मा जूनियर बनाये गये






