गोलमुरी यातायात थाना टीम द्वारा बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के RD टाटा चौक से लेकर सुनसुनिया गेट होते हुए

आज गोलमुरी यातायात थाना टीम द्वारा बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के RD टाटा चौक से लेकर सुनसुनिया गेट होते हुए बर्मामाइंस चौक तक सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग किए गए भारी वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत कारवाई करते हुए लाल पर्ची चिपकाते हुए भविष्य में wrong पार्किंग में वाहनों को ना खड़ा करने की चेतावनी देते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया
अभियान के क्रम में कुल 45 वाहनों के विरुद्ध उक्त कारवाई की गई जिसमें आज शाम तक 10(दस) वाहन स्वामियों से कुल 5 (पाँच) हज़ार की जुर्माना राशि वसूल की गई है
उल्लेखनीय है कि रॉंग पार्किंग व ड्रंकन ड्राईव तथा रैश ड्राइविंग के विरुद्ध अभियान गोलमुरी थाना क्षेत्र के टेल्को, सिदगोड़ा, गोलमुरी व बर्मामाइन्स आदि अन्य थाना क्षेत्र में लगातार चलाया जाता रहा है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्येश्य से भविष्य में भी इस तरह का यातायात नियमों के अनुपालन हेतु अभियान जारी रहेगी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई