फोटो परिचय : विजेता टीम को।पुरस्कृत करते झामुमो नेता बाघ राय मार्डी
जादूगोड़ा में आयोजित फुटबॉल महाकुंभ में घाटशिला की लाहा फुटबॉल एकेडमिक ने जीता खिताब, विजेता टीम को मिला एक खसी, 15 हजार नगद समेत ट्रॉफी
जादूगोड़ा :जादूगोड़ा के बगुलासाई में आयोजित 41 वा फुटबॉल महाकुंभ का आज रविवार को संपन्न हो गया ।इधर इस फुटबॉल महाकुंभ में घाटशिला की लाहा फुटबॉल एकेडमिक व जादूगोड़ा की झकास एंड झकास टीम के बीच रोमांचक मैच व कड़े मुकाबला में घाटशिला की लाहा फुटबॉल एकेडमिक ने खिताब अपने नाम कर लिया जबकि झकास एंड झकास की टीम को प्लेंटी शॉर्ट में हार का मुंह देखना पड़ा। विजेता टीम को झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने बंपर खासी , ट्रॉफी व 15 हजार नगद देकर सम्मानित किया गया जबकि उपविजेता झकास एंड झकास को एक खसी , 10 हजार नगद व एक ट्रॉफी दी गई।बताते चले कि जादूगोड़ा की रूरल यूथ क्लब बगुलासाई की 41 वा फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन किया गया था।इस महाकुंभ में तीन राज्यों से 16 टीमें पहुंची थी। इस मौके पर 800 मीटर रेस समेत अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की एंकरिंग गणेश पात्रों व उत्पल पात्र ( बाघुरिया)
फुटबॉल महाकुंभ की सफल बनाने में शामिल क्लब के सदस्य
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में आयोजित फुटबॉल महाकुंभ की सफल बनाने में माटीगोंडा पंचायत मुखिया बॉबी मार्डी, मुखिया मंजरी बानरा,( जादूगोड़ा)आर वाई सी बगुलासाईं को ओर से अध्यक्ष माधव लोहार, सोमाय सोरेन,वास्ता सोरेन, भूस्कु हांसदा,महेंद्र लोहार,लखन सोरेन , पवन सोरेन, मार्शल सोरेन, विकास पात्रों,ने अहम योगदान दिया।





