सारसे बुरुहातु चौक पर वीर शहीद दुसा – जुगल के 235 वां जन्म-जयंती पर दो दिवसीय मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सारसे बुरुहातु चौक पर वीर शहीद दुसा – जुगल के 235 वां जन्म-जयंती पर दो दिवसीय मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

पोटका : रसूनचोपा के सारसे बुरुहातु चौक पर शहिद दुसा – जुगल के 235 वां जन्म जयंती के अवसर पर शहीद दुसा – जुगल स्मारक समिति द्वारा दो दिवसीय मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहिद दुसा – जुगल के मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई एवं उनके पद चिंन्हो पर चलने का संकल्प लिया गया साथ ही साथ ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भूमिज विद्रोह के नायक रहे दोनों भाइयों को भी स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की मांग की गई साथ ही पत्थलगड़ी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की भी मांग उठी इस दौरान समिति द्वारा मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न नृत्य मण्डलियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित होकर नृत्य का आयोजन किया जिसमें आसपास के हजारों लोग उपस्थित रहे वहीं अतिथि के तौर पर सिद्धेश्वर सरदार उपस्थित रहे, समिति के हरीश सरदार एवं हिमांशु सरदार ने कहा कि भूमिज विद्रोह के नायक रहे दोनों भाइयों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उनकी याद में हम सभी मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहे हैं। जिससे कि लोग इन दोनों भाइयों के कुर्बानी को याद रखते हुए आगे बढ़ सके, इस दौरान नृत्य अच्छा नृत्य करने वाले मंडली को समिति द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिजीत सरदार,चंद्र मोहन सरदार,विशेश्वर सरदार,जयसिंह सरदार,ग्राम प्रधान मुंशी सरदार,ग्राम प्रधान विश्वनाथ सरदार,सुरेश सरदार, संजय सरदार,सुनील सरदार, उमेश सरदार, सुनाराम सरदार, राजमोहन सरदार,तनु राम सरदार, विपिन सरदार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।