महर्षि भृगु क्षेत्र जमशेदपुर के वासियों ने टाटा से बलिया प्रतिदिन सीधी ट्रेन की माँग पत्र सांसद को सौंपा

महर्षि भृगु क्षेत्र जमशेदपुर के वासियों ने टाटा से बलिया प्रतिदिन सीधी ट्रेन की माँग पत्र सांसद को सौंपा

जमशेदपुर- आज महर्षि भृगु क्षेत्र जमशेदपुर के अध्यक्ष आदरणीय बिनोद सिंह के नेतृत्व में टाटा से बलिया सीधी ट्रैन की माँग पत्र जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युतवरण महतो के बिस्टुपुर कार्यालय में मिलकर दिया गया। ज्ञात हो कि आजादी से पूर्व से लेकर आज तक कोल्हान के साथ साथ देश के विकास में बलिया जिला वासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मगर आज तक इतना विकास होने के बावजूद टाटा से बलिया के लिये कोई सीधी ट्रेन नही है। जिसकी वजह से लोगों को ब्रेक जर्नी करके जाना पड़ता है जिसमें समय के साथ साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सांसद महोदय ने इस माँग को गम्भीरता से लेते त्वरित करवाई करवाने का अस्वासन दिया। इस माँग से बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे। महर्षि भृगु क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में मुन्ना चौबे, बरमेश्वर पांडेय, देवेंद्र पांडेय, हेमन्त तिवारी, विजय शंकर, दिनेश सिंह के साथ साथ पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।