पत्थर खदान एवं क्रेशर से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु पहल, सीओ ने की बैठक

पत्थर खदान एवं क्रेशर से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु पहल, सीओ ने की बैठक
पटमदा:गुरूवार को पटमदा अंचल अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार दास के द्वारा ओड़िया पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें पत्थर खदानों एवं क्रेशर से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समाधान हेतु विस्तृत चर्चा किया गया । जिसमें मुख्य रूप से ओड़िया, बनकुंचिया एवं कश्मार पंचायत में स्थित विभिन्न पत्थर खदान एवं क्रेशर की वजह से आम जनमानस को हो रही यातायात की समस्याओं की समाधान हेतु रास्ता में प्रति दिन पानी का छिड़काव करने का निर्देश अंचल अधिकारी ने सभी खदान एवं क्रेशर मालिकों को दिया है , विद्यार्थियों और मैट्रिक- इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों की विद्यालय आने जाने के समय भारी बहनों का आवागमन बंद रखने का निर्देश दिया गया, ब्लास्टिंग के कारण हो रही समस्याओं की समाधान हेतु विस्तृत चर्चा किया गया एवं अवैध ब्लास्टिंग रोकने का निर्णय लिया गया, ओवर लोड वाहनों का आवागमन को रोकने का निर्णय लिया गया। आदि
मौके पर पटमदा प्रखंड प्रमुख, पटमदा अंचल अधिकारी, कमालपुरा थाना प्रभारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, जेएलकेएम कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment