जमशेदपुर प्रखंड के 15 पंचायतों में आने वाली गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की घोर किल्लत को देखते हुए विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर झामुमो का प्रतिधिमण्डल गुरुवार को जुस्को के महाप्रबंधक से मिल इन पंचायतों में पेयजल के सप्लाई की मांग की है .

विधायक कार्यालय, पोटका,
जमशेदपुर प्रखंड के 15 पंचायतों में आने वाली गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की घोर किल्लत को देखते हुए विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर झामुमो का प्रतिधिमण्डल गुरुवार को जुस्को के महाप्रबंधक से मिल इन पंचायतों में पेयजल के सप्लाई की मांग की है .ज्ञापन में विधायक का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत पश्चिम किताडीह, उत्तरी किताडीह, पूर्वी किताडीह, पश्चिमी बागबेड़ा, दक्षिणी बागबेड़ा, उत्तर पूर्व बागबेड़ा, मध्य बागबेड़ा, पूर्वी बागबेड़ा, बागबेड़ा कॉलोनी, दक्षिणी करनडीह, उत्तरी करनडीह, उत्तरी घाघीडीह, पूर्वी घाघीडीह, पश्चिम घाघीडीह एवं मध्य घाघीडीह पंचायतों में गर्मी के दशक से पेयजल की घोर किल्लत शुरू हो जाती है जिसका प्रभाव मार्च से जून तक मुख्य रूप से देखने को मिलता है मेरे विधायक निधि से दो पेयजल टैंकर उपलब्ध कराया गया है जो पर्याप्त नहीं है यहां कम से कम 6 अतिरिक्त टैंकर की अति आवश्यकता है इसके लिए हम आपसे अपेक्षा रखते हैं।अतः उपरोक्त पंचायतों में यथाशीघ्र पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए भवदीय को अवगत कराया जाए।
.प्रतिनिधिमंडल में झामुमो के पप्पू उपाध्याय, जगत मार्डी,मनोज नाहा,भगवान मार्डी आदि उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई