नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है।

नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रमोद कुमार सिंह, जो कि धनबाद के निवासी हैं, पर आरोप है कि उन्होंने एनआरएचएम में 6 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का गबन किया।
सूत्रों के अनुसार, प्रमोद कुमार सिंह को एजेंसी की ओर से 12 समन भेजे गए थे, लेकिन वह एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, ईडी की टीम ने प्रमोद को रांची स्थित PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में, ईडी ने प्रमोद को 7 दिनों की रिमांड पर पूछताछ करने की इजाजत मांगी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें केवल तीन दिनों की रिमांड मंजूरी दी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।