बहरागोड़ाः सिंचाई नलकूप से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है ग्रामीण

बहरागोड़ाः सिंचाई नलकूप से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है ग्रामीण
बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सकरा पंचायत अंतर्गत धाधिका (गड़ंगी) गांव के लोग विगत एक वर्ष से पेयजल का दंश झेल रहे हैं.वहीं गांव में लगभग 25 परिवार निवास करते हैं. जिसकी सुधी आज तक किसी ने नहीं ली. ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया है.सिर्फ आज तक केवल आश्वासन ही मिला है. लोगों ने कहना कि एक साल से सोलर पंप खराब पड़ा हुआ है. यहां के लोग खेतों में लगे सिंचाई नलकूप से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं. मरम्मत की दिशा में आज तक किसी प्रकार का पहल नहीं हुआ है. लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. गर्मी दस्तक देते ही गांव में पानी की किल्लत होना शुरू हो गया है. लोगों ने मांग किया कि जल्द से जल्द पंप की मरम्मत हो ताकि लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई