जुगसलाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती रोड में रविवार देर रात भाकुड़ नामक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना

जुगसलाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती रोड में रविवार देर रात भाकुड़ नामक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में मो इशरार नामक युवक घायल हो गया। इशरार को परिजनों ने इलाज के लिए टी एम एच पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार इशरार ब्राउन शुगर का कारोबार करता है। वहीं भाकुड़ भी अपराधी प्रवृत्ति का है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बात भाकुड़ ने फायरिंग की। बताया जाता है कि मौके पर 14 राउंड फायरिंग की गई है। इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।