यूसिल की नरवापहाड़ भाभा आडिटोरियम में चाईबासा रीजन का 62वा मेटल माइंस खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का हुआ समापन, तीन स्तर पर खान सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत/ उज्ज्वल थाह

यूसिल की नरवापहाड़ भाभा आडिटोरियम में चाईबासा रीजन का 62वा मेटल माइंस खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का हुआ समापन,
तीन स्तर पर खान सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत/ उज्ज्वल थाह

जादूगोड़ा :यूसिल की नरवापहाड़ भाभा आडिटोरियम में चाईबासा रीजन का 62वा मेटल माइंस खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का आज समापन हो गया।इधर इस मौके पर नरवा पहाड़ भाभा बाबा ऑडिटोरियम में भव्य समापन समारोह आयोजित की गई।जिसकी मेजवानी भारत सरकार की संस्थान यूसिल ने की।इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सह डिप्टी जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी ( धनबाद) उज्जवल थाह ने सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा को लेकर अपने सुझाव दिए तथा कहा कि मेटल माइंस में तीन स्तर पर खान सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत ताकि शून्य दुर्घटनाओं का लक्ष्य जहां पूरा होगा वही एक सेफ्टी फेल होने पर अन्य बचाव के तरीके काम आ सकेंगे।जिससे माइंस दुर्घटना में मानव हानि को रोका जा सकता है।अपने संबोधन में उन्होंने नारी शक्ति के विकास व उसकी प्रगति की वकालत की। महिला माइंस रेस्क्यू टीम की राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल करने पर उन्होंने गर्व महसूस किया व उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने माइंस के अंदर सर्वश्रेष्ठ तकनीक का इस्तेमाल, महिलाओं को रोजगार, विस्फोटक सामग्री के संभालने के तरीके, संवेदक के अधीन कार्य कर रहे ठेका कर्मियों के बीच एस ओ पी की उपयोगिता पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी डॉक्टर एसएस प्रसाद( रांची रीजन) ने कहा कि सेफ्टी सिस्टम पुख्ता होने से ही माइंस में बेहतर महौल में कार्य संभव है।इसके साथ ही सभी प्रकार की सुरक्षा प्रशिक्षण पर भी उन्होंने जोर दिया। इस मौके पर यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉक्टर संतोष कुमार सतपति ने माइंस सुरक्षा को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होंने आगे कहा कि यूसिल एक बेहतर कम्पनी है व सर्वश्रेष्ठ तकनीक से चलता है। अंत में कंपनी के तकनीकी निर्देशक मनोज कुमार ने कहा कि दुनिया की कई माइंस ए आई तकनीक से चलती है उससे बेहतर तकनीक अपने यूसिल में लानी है। कार्यकम के अंत में तुरामडीह यूरेनियम ग्रुप माइंस के महाप्रबंधक चंचल मन्ना,डायरेक्टर माईंस सेफ्टी ( चाईबासा) आर आर मिश्रा ,वित्त निर्देशक विक्रम केसरी दास, जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक मनोरंजन महाली ने भी संबोधित किया तथा माना कि यूसिल माइंस सुरक्षा में अव्वल है और आगे भी रहेगा।अंत में धन्यवाद ज्ञापन 62 वा खान सुरक्षा सचिव सह आई एस ओ हेड के के राव ने दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई