मानगो में झाड़ियों से बरामद हुआ नर कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

मानगो में झाड़ियों से बरामद हुआ नर कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के सुंदरबन फेस-2 के पास रविवार दोपहर एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, कंकाल में दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लगभग दो से तीन साल पुराना हो सकता है। फोरेंसिक जांच के लिए नर कंकाल का डीएनए सुरक्षित रखा गया है, जबकि पोस्टमार्टम के लिए उसे भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि कुछ बच्चे इलाके में फुटबॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद झाड़ियों में चली गई। जब बच्चे उसे लेने गए, तो वहां नर कंकाल पड़ा देख डर गए और तुरंत इसकी सूचना दी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कंकाल किसका है और उसकी मौत कैसे हुई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।