पटमदा:जमशेदपुर की एसडीएम शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत का दौरा किया।

एसडीएम ने किया बेलडीह पंचायत का दौरा
पटमदा:जमशेदपुर की एसडीएम शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत का दौरा किया।इस दौरान पंचायत भवन में योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों का जांच किया।वही मनरेगा से जुड़े योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।पंचायत फंड से निर्मित योजनाओं का भी निरीक्षण हुआ।वही सभी विभागों से जुड़े कार्यक्रमों का भी जायजा लिया गया।बोड़ाम में लावजोड़ा पीएचसी का भी निरीक्षण किया।इस दौरान पंचायत की मुखिया, बीडीओ किकू महतो , पंचायत राज बीसी नीलम कुमारा, कल्याण पदाधिकारी सुधाकर महतो, सीआरपी मनोरंजन महतो,सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई