जमशेदपुर के एमजीएम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है

जमशेदपुर के एमजीएम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस ने गणेश सिंह गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस की बरामदगी भी पुलिस ने की है, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गणेश सिंह गिरोह का अपराधी किसी की हत्या की योजना बना रहा है, जिसके बाद एमजीएम पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी कर अभियुक्त को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है, उन्होंने कहा कि इस अभियुक्त और गणेश सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।