बड़ामचाटी से जोभी जाने वाली सड़क की जर्जरता से ग्रामीण हैं परेशान: बंगाल की सीमा से सटे इलाके की लाइफ लाइन है यह सड़क

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में बड़ामचाटी से पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे मधुपुर और जोभी जाने वाली सड़क की जर्जरता से कई गांव के ग्रामीण परेशानियों का सामना कर रहे हैं. पिछले कई साल से इस इलाके के ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। मगर आज तक कोई पहल नहीं हुई है।
बडीकानपुर – कालापाथर पंचायत में बड़ामचाटी से बड्डीकानपुर, जामिरा, मधुपुर, जोभी होते हुए यह सड़क पश्चिम बंगाल के जोरमा से जुड़ती है। यह सड़क इस इलाके की लाइफ लाइन मानी जाती है। मगर इस सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है. सड़क पर दर्जनों गड्ढे उभर आए हैं और नुकीले पत्थर निकल आए हैं. सड़क की जर्जरता के कारण मरीजों और गर्भवती माताओं को अस्पताल लाने में भी परेशानी होती है। वहीं विद्यार्थियों को भी विद्यालय आने में परेशानियां उठानी पड़ती हैं। बरसात में बच्चों का स्कूल आना मुश्किल हो जाता है. इस सड़क की जर्जरता इस इलाके की आवाम के लिए सबसे बड़ी समस्या बनकर खड़ी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई