माको में बाबा तिलका मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

माको में बाबा तिलका मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

कोवाली, 13 फरवरी: बाबा तिलका मेमोरियल क्लब द्वारा कोवाली के माको गांव में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का सफल समापन हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजीव सरदार रहे।

खेल महोत्सव की शुरुआत 11 और 12 फरवरी को भव्य फुटबॉल महाकुंभ के साथ हुई, जिसमें कई टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में सोरेन स्टार बुरुडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि पुष्पा राज उपविजेता रही।

महिलाओं के लिए विशेष खेल आयोजन

13 फरवरी को कार्यक्रम के अंतिम दिन फ्री स्पोर्ट्स धमाल का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं के लिए खेलों की व्यवस्था की गई। इस दौरान आमड़ा दीपिल और ग्लास रेस जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा अन्य कई रोमांचक खेल भी हुए।

विधायक संजीव सरदार ने बढ़ाया हौसला

मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा,
“खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं को सशक्त करने और समाज को मजबूत बनाने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से न केवल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना भी विकसित होती है. हमारी सरकार निरंतर ही खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में लगी हुई है और हर संभव मदद कर रही है”.

उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र के युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में सहायक साबित होंगे।

इस सफल आयोजन के लिए बाबा तिलका मेमोरियल क्लब के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजनकर्ताओं में राजेन मुर्मू, सुंदर महान, हांसदा मुखिया, और कालीपदो सरदार शामिल रहे, जिनकी कड़ी मेहनत से यह कार्यक्रम सफल हो पाया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई