झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का मिलन समारोह शामिल हुए सैकड़ो शिक्षक

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम की एक पिकनिक सह मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन डिमना लेक के पास की गई जिसमें सभी प्रखंडों से करीब 100 शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित हुए. I उक्त कार्यक्रम में सर्व प्रथम सभी सदस्यों का अभिवादन किया गया व कार्यक्रम मे सेवानिवृत्त शिक्षक श्री प्रदीप कुमार पांडेय एवं ज्योत्सना रानी मानकी को अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया ।
मंच का संचालन अध्यक्ष नरेंद प्रसाद सिंह द्वारा किया गया
सभा को वरीय शिक्षक श्री चंद्रदीप पांडे द्वारा मार्ग दर्शन दिया गया । संघ की कार्यक्रम की जानकारी सचिव श्रीमती कविता द्वारा दी गई । संरक्षक श्रीमती रीना द्वारा भी संबोधन भाषण दिया गया । सभा को देव नारायण पण्डित द्वारा भी संबोधित करते हुए समस्या के समाधान संघ के माध्यम से करने की बात की गई
शिक्षक श्री संजय कुमार व शिक्षिका शिप्रा जी द्वारा भी संबोधित किया गया । तदुपरांत सभी शिक्षकों द्वारा खेल एवं म्यूजिक का आनंद लिया गया एवं लजीज भोजन का आनंद लिया गया । साथ में अल्पसंख्यक माध्यमिक संघ पूर्वी सिंहभूम के शशिभूषण दुबे एवं प्रभात कुमार सिंह की भी गरिमामय उपस्थिति रही । कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष बिटू सोनकर, विजय भगत, हरे कृष्णा नायक, अमरनाथ शर्मा, मोहम्मद क़ासिम, शशिकांत कुमार, संजू कुमारी, नारेन्द्र कुमार सिंह, मिहिर कुमार, मैरी एन्न प्रिया आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई