रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली हैं जिसका विवाह दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में होगा। यह पहली बार होगा जब किसी जोड़े को राष्ट्रपति भवन में सात फेरे लेने का मौका मिलेगा। पूनम गुप्ता, जो वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) के रूप में तैनात हैं, जम्मू-कश्मीर में कार्यरत असिस्टेंट कमांडेंट अविनाश कुमार के साथ 12 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगी। पूनम के सौम्य स्वभाव और कर्तव्य के प्रति निष्ठा से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बहुत प्रभावित हैं, और जब उन्हें यह जानकारी मिली, तो उन्होंने विवाह राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में कराने का निर्णय लिया।






