राष्ट्रीय कनौजिया सोनार परिवार द्वारा शहर में पहली बार सामूहिक विवाह

जमशेदपुर। कन्नौजिया सोनार समाज के लोगों का जुटान हुवा, पूरे भारत वर्ष से समाज के लोग 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। लौहनगरी में पहली बार सोनार समाज के लोगों का जुटान एवं 11 जोड़ियों को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जुगसलाई के सेवा सदन रोड स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण एवं महेश्वरी धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर विभिन्न राज्यों एवं जिला से आये वर-वधू पक्ष के लोगों के लिए निःशुल्क रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गयी। बारात भ्रमण के उपरांत वरमाला एवं पंडित-समूहों द्वारा शादी संपन्न कराया जायेगा। संध्या में विदाई होगी जिसमें नव दंपत्तियों को घर बसाने हेतु लगभग सभी सामग्री उपहार सहित प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक विवाह समारोह है, इससे पूर्व रांची,आसनसोल, देवघर एवं पटना में सामूहिक विवाह हो चुका है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के द्वारा समाज में कई तरह के सामाजिक कार्य किये जाते हैं, जिसमें नेत्र जांच,रक्तदान,सहित महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सहयोग किया जाता है।उक्त बातें राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन,राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बर्मन एवं राष्ट्रीय महासचिव आनंद बर्मन ने संयुक्त रूप ने दी।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, समाजसेवी राजकुमार सिंह, समाजसेवी आस्तिक महतो, पूर्व केंद्र मंत्री की धर्मपत्नी मीरा मुण्डा आदि एवं इस मौके पर समाज के रंजीत कुमार बर्मन एवं अजय बर्मन तथा राष्ट्रीय महासचिव आनंद बर्मन सहित रां. महासचिव किशोर कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा,शिव शंकर प्रसाद,शंकर लाल वर्मा,पप्पु कुमार वर्मा (अनमोल),चन्दन वर्मा, उदय वर्मा, डोमन वर्मा, जगदीप प्रसाद, योगेंद्र वर्मा आदि काफ़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई