चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने हूल क्रांति के महानायक शहीद तिलका मांझी को नमन किया

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर और चौठिया गांव में मंगलवार को हूल क्रांति के महानायक शहीद बाबा तिलका माझी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। विधायक ने बाबा तिलका माझी के अद्वितीय साहस, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा तिलका माझी का संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदान के परिणाम स्वरूप आज हम स्वतंत्रत हैं। विधायक ने इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील की कि सभी बाबा तिलका माझी के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज सेवा और देश की उन्नति के लिए काम करें। इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय, साहेबराम मांडी,बलराम महतो,मुखिया शिव चरण हांसदा,गोपन परिहारी, भृति सुंदर महतो,पप्पू राउत,मिथुन कर,महेश्वर मल्लिक,जादूपति राणा,राम मुर्मू,लालू हांसदा,देवनाथ हांसदा समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई