जमशेदपुर बिस्टुपुर स्थित 102 वर्ष पुराना कांग्रेस कार्यालय का जीर्णोद्धार होने के उपरांत आज उसका उद्घाटन किया गया

जमशेदपुर बिस्टुपुर स्थित 102 वर्ष पुराना कांग्रेस कार्यालय का जीर्णोद्धार होने के उपरांत आज उसका उद्घाटन किया गया, कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय का उद्घाटन झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया, पहले जीर्णोद्धार कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना किया गया, उसके बाद कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया गया, इस मौक़े पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहें, इस मौक़े पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबसे पहके चाइबासा मे कांग्रेस कार्यालय हुआ करता था, उसके बाद जमशेदपुर के बिस्टुपुर मे कार्यालय बना, वंही काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो चूका था, ज़ब पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मंत्री बने तो इसका जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया, जसके बाद इसका जीर्णोद्धार हुआ, उन्होंने कहा कि आज उन्हें खुसी हो रहीं है कि जमशेदपुर मे भव्य कार्यालय बन कर तैयार हो गया है, पार्टी का भव्य कार्यालय होने से नेता और कार्यकर्त्ताओ का मनोबल भी बढ़ जाता है, उन्होंने कहा कि काफी खुसी लग रहीं है, कार्यालय को देख कर।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई