रघुवर दास आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे, ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

रघुवर दास आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे, ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

रांची : पूर्व सीएम रघुवर दास कल 10 जनवरी को भाजपा की सदस्यता की ग्रहण करेंगे। इसके लिए प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम होगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद उपस्थित रहेंगे।

ओडिशा के निवर्तमान राज्यपाल 10 जनवरी को 12.15बजे पूर्वाह्न प्रदेश कार्यालय में भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण करेंगे। दास ने राज्यपाल पद के शपथ ग्रहण के पूर्व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद दास फिर से सक्रिय राजनीति में आ रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई