Breaking tatanagar औचक निरीक्षण से टाटानगर रेलवे में मचा हड़कंप, डीआरएम ने टटोली व्यवस्थाओं की नब्ज
Jamshedpur:चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया मालगाड़ी के इंजन में बैठकर मंगलवार देर रात टाटानगर स्टेशन पहुंचे। बिना किसी को सूचना दिए अचानक से टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
डीआरएम टाटानगर पहुंचने पर सबसे पहले टाटानगर स्टेशन के बाहर निकले और कार से आर आर आई विभाग गए। यहां कर्मचारी रात में किस तरह से काम कर रहे हैं वह देखा। इसके बाद सीधे
कोचिंग डिपो पहुंचे और वहां का भी कामकाज देखा। इसके बाद क्रू लाबी गए हैं और यहां भी कामकाज की जानकारी ले रहे हैं। डीआरएम के अचानक रात में पहुंचे से रेल कर्मचारियों में हड़कप मच गया। जो अधिकारी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर चले गए थे। पर वे भी दौड़े दौड़े स्टेशन पहुंच गए। इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार, चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर एस के सिंह, ऑपरेटिंग इंचार्ज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।





