BJP नेता कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेडिका में भर्ती

BJP नेता कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेडिका में भर्ती

buzz4ai

रांची : लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा (88) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने बताया कि वह लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

3 दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत
कड़िया मुंडा की तबीयत 3 दिन पहले खराब हुई थी। खूंटी के सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने उनके घर जाकर स्वास्थ्य जांच की थी। जब उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मंगलवार को उन्हें रांची रेफर किया गया और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This