पीएम आज आंध्र को देंगे 2 लाख करोड़ की सौगात, हरित हाइड्रोजन केंद्र-औषधि पार्क की रखेंगे आधारशिला

पीएम आज आंध्र को देंगे 2 लाख करोड़ की सौगात, हरित हाइड्रोजन केंद्र-औषधि पार्क की रखेंगे आधारशिला

पीएम मोदी, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ रेलवे जोन की नींव रखेंगे। इसके अलावा, वह अनकापल्ली जिले के पुदिमदका में एनटीपीसी के एकीकृत हरित हाइड्रोजन केंद्र की आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा उद्घाटन करेंगे। इनमें हरित हाइड्रोजन केंद्र और औषधि पार्क प्रमुखता से शामिल हैं। पिछले वर्ष लगातार तीसरी बार पीएम का पद संभालने के बाद यह मोदी का राज्य का पहला दौरा होगा।
जारी बयान में कहा गया कि पीएम, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ रेलवे जोन की नींव रखेंगे। इसके अलावा, वह अनकापल्ली जिले के पुदिमदका में एनटीपीसी के एकीकृत हरित हाइड्रोजन केंद्र की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना के तहत कंपनी तीन चरणों में 65,370 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसी तरह, पीएम मोदी वर्जुअल तरीके से नक्कापल्ली में 1877 करोड़ के औषधि पार्क की आधारशिला रखेंगे। देश को दवा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यहां ‘बल्क ड्रग पार्क’ की स्थापना की जानी है। लगभग 11,542 करोड़ रुपये के निवेश से 2,002 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस पार्क से 54,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास और उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी रोड शो करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसमें 1.5 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।